यूएई के काम नहीं आएगी अमरीकी बैसाखीः अब्दुस्सलाम
यमन की सरकार के प्रवक्ता ने कहा है कि अमरीकी बैसीखी ने यूएई को सहारा दे रखा है।
यमन की सरकार के प्रवक्ता ने बताया है कि अगर अमरीकी बैसाखी न हो तो यूएई अपने पैरों पर खड़ा नहीं रह सकता।
मुहम्मद अब्दुस्सलाम ने कहा कि एसे में अमरीका से समर्थन की भीख मांगने से बेहतर यह है कि स्वयं को यमन की दलदल से निकाल लो।
अरबी-21 न्यूज़ चैनेल के अनुसार मुहम्मद अब्दुस्सलाम ने ट्वीट किया है कि अमरीका का समर्थन हासिल करने के लिए संयुक्त अरब इमारात को न जाने कितने पापड़ बेलने पड़ते हैं। हालांकि यमन की दलदल से निकलने से इस प्रकार की तुच्छ कार्यवाहियों से बचा जा सकता है।
अब्दुस्सलाम के अनुसार यूएई अगर यमन की दलदल से नहीं निकलता है और अपनी अतिक्रमणकारी कार्यवाहियों को जारी रखता है तो फिर एसे में उसके लिए किसी भी प्रकार की कोई सहायता काम नहीं आएगी और वह किसी भी बैसाखी का सहारा नहीं ले पाएगा।
यमन की सर्वोच्च राजनैतिक परिषद एक बयान जारी करके कह चुकी है कि हमलावर देशों को चेतावनी दी जाती है कि जो लोग यमन का इतिहास नहीं जानते उन्हें अब अपने समीकरणों और मूल्यांकनों पर पुनर्विचार कर लेना चाहिए।
ज्ञात रहे कि यमनी सेना और स्वयंसेवी फ़ोर्सेज़ ने हाल ही में सऊदी अरब और इमारात के भीतर यमनी तूफ़ान-2 नाम से एक बड़ा हमला किया था।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए