अरब देश हिज़्बुल्लाह को निशाना बनाना बंद करें
बेरूत से संबंधों की बहाली के लिए हिज़्बुल्लाह को निशाना बनाए जाने की कुछ अरब देशों की शर्त को लेबनान सरकार ने ठुकरा दिया है।
सूत्रों का कहना है कि कुवैत ने लेबनान के सामने शर्त रखी थी कि अगर बेरूत हिज़्बुल्लाह के बारे में हमारी शर्तें स्वीकार कर ले, तो उसके साथ फ़ार्स खाड़ी के अरब देशों के रिश्ते बहाल हो सकते हैं।
प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, बेरूत ने सिर्फ़ इस बात का वादा किया है कि लेबनान से अरब देशों के ख़िलाफ़ किसी हमले की शुरूआत नहीं होगी।
लेबनान के विदेश मंत्री अब्दुल्लाह बू हबीब कुवैत में अरब देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में कुवैत द्वारा प्रस्तुत किए गए सुझावों का जवाब देंगे।
इस बीच, बू हबीब ने कहा है कि हिज़्बुल्लाह एक लेबनानी संगठन है और देश की राजनीति पर उसका वर्चस्व नहीं है, लेकिन हिज़्बुल्लाह के नेता अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं की तरह राजनीतिक प्रक्रिया में शामिल रहते हैं। msm