यूएई ने फ़िलिस्तीनियों के साथ अच्छा नहीं कियाः हमास
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i108874-यूएई_ने_फ़िलिस्तीनियों_के_साथ_अच्छा_नहीं_कियाः_हमास
फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध संगठन हमास का कहना है कि इसाक हरज़ोग की यूएई यात्रा, ज़ायोनी शासन को फ़िलिस्तीनियों के विरुद्ध अत्याचारों के लिए प्रेरित करने का कारक है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ३०, २०२२ १७:२२ Asia/Kolkata
  • यूएई ने फ़िलिस्तीनियों के साथ अच्छा नहीं कियाः हमास

फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध संगठन हमास का कहना है कि इसाक हरज़ोग की यूएई यात्रा, ज़ायोनी शासन को फ़िलिस्तीनियों के विरुद्ध अत्याचारों के लिए प्रेरित करने का कारक है।

अलमयादीन टीवी चैनेल के अनुसार हमास ने रविवार को एक बयान जारी करके कहा है कि अवैध ज़ायोनी शासन के राष्ट्रपति का संयुक्त अरब इमारात में स्वागत, इस अवैध शासन को फ़िलिस्तीनियों के विरुद्ध अधिक अत्याचार करने के लिए प्रेरित करेगा।

हमास के बयान में कहा गया है कि इसाक हरज़ोग की संयुक्त अरब इमारात की यात्रा एसी स्थिति में हो रही है कि जब ज़ायोनी शासन ने फ़िलिस्तीनियों के विरुद्ध हमले बढ़ा दिये हैं।

याद रहे कि ज़ायोनी शासन के राष्ट्रपति इसाक हरज़ोग रविवार को यूएई पहुंचे।  हवाई अड्डे पर यूएई के विदेश मंत्री अब्दुल्लाह बिन ज़ाएद आले नहयान ने इसाक हरज़ोग का स्वागत किया।

उल्लेखनीय है कि संयुक्त अरब इमारात ने अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की उपस्थिति में 15 दिसंबर 2020 को आधिकारिक रूप में ज़ायोनी शासन के साथ अपने वर्षों के छिपे संबन्धों को सार्वजनिक किया था।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए