हमास ने किया एमनेस्टी इंटरनैश्नल की रिपोर्ट का स्वागत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i108960-हमास_ने_किया_एमनेस्टी_इंटरनैश्नल_की_रिपोर्ट_का_स्वागत
फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन ने एमनेस्टी इंटरनैश्नल की रिपोर्ट को स्वागत योग्य बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०२, २०२२ ०७:०० Asia/Kolkata
  • हमास ने किया एमनेस्टी इंटरनैश्नल की रिपोर्ट का स्वागत

फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन ने एमनेस्टी इंटरनैश्नल की रिपोर्ट को स्वागत योग्य बताया है।

फ़िलिस्तीनियों के विरुद्ध ज़ायोनी शासन के अत्याचार जारी हैं।  इन्हीं अत्याचारों को लेकर एमनेस्टी इन्टरनैश्नल ने ज़ायोनी अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की बात कही है।

फ़ार्स न्यूज़ के अनुसार हमास के मीडिया प्रभारी हेशाम क़ासिम ने कहा कि एमनेस्टी इंटरनैश्नल का यह प्रयास सराहनीय है कि फ़िलिस्तीनियों के विरुद्ध ज़ायोनी शासन के अत्याचारों की एक लिस्ट तैयार करके उसके विरुद्ध कार्यवाही की जाए।

हेशाम क़ासिम ने कहा कि यह रिपोर्ट वास्तव में फ़िलिस्तीनियों की उन परेशानियों को उजागर करने वाली है जो उनको अवैध ज़ायोनी शासन के अत्याचारों से मिली हैं।  यह रिपोर्ट फिलिस्तीनियों के विरुद्ध ज़ायोनियों के वर्षों से चले आ रहे अत्याचारों को बताती है।

याद रहे कि एमनेस्टी इंटरनैश्नल ने हालिया दिनों में एक रिपोर्ट तैयार करके फ़िलिस्तीनियों के विरुद्ध ज़ायोनी शासन के अत्याचारों की निंदा की है।  उसने ज़ायोनी शासन को मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन करने वाला शासन बताया है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए