नगर परिषद चुनाव में हिज़्बुल्लाह की विजय
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i10897-नगर_परिषद_चुनाव_में_हिज़्बुल्लाह_की_विजय
लेबनान में हुए नगर परिषद के चुनाव में हिज़्बुल्लाह को अनेक स्थानों पर जीत मिली है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०९, २०१६ १६:१३ Asia/Kolkata
  • नगर परिषद चुनाव में हिज़्बुल्लाह की विजय

लेबनान में हुए नगर परिषद के चुनाव में हिज़्बुल्लाह को अनेक स्थानों पर जीत मिली है।

अलआलम टीवी की रिपोर्ट के अनुसार लेबनान के हिज़्बुल्लाह संगठन के उप महासचिव शैख़ नईम क़ासिम ने सोमवार को बताया कि दक्षिणी बैरूत, बअलाबक, हरमल और बेक़ा के क्षेत्रों में होने वाले नगर परिषद के चुनाव में हिज़्बुल्लाह के विकास व वफ़ादारी नामक दल को पूरी तरह से सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि जो लोग चुनाव में हार गए हैं उन्हें नए चरण में जीते हुए लोगों की सहायता करनी चाहिए।

हिज़्बुल्लाह के उप महासचिव ने अमरीका सहित कुछ पश्चिमी देशों को लेबनान के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप की ओर से सचेत करते हुए कहा कि नगर पालिका, सरकार का एक भाग है और लेबनान के लोग किसी को भी अपने देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं देंगे। ज्ञात रहे कि लेबनान में की राजधानी बैरूत में रविवार को नगर परिषद के चुनाव के लिए मतदान हुआ। (HN)