पेगाससः क्या अपने पांव पर कुल्हाड़ी चला बैठा इस्राईल?
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i109234-पेगाससः_क्या_अपने_पांव_पर_कुल्हाड़ी_चला_बैठा_इस्राईल
इस्राईली कंपनी एनएसओ द्वारा डेवपल किया गया जासूसी का ख़तरनाक साफ़्टवेयर जहां दुनिया भर में चर्चा और विवाद का विषय बना हुआ है वहीं इस्राईल के भीतर भी इसी वजह से रस्साकशी शुरू हो गई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०९, २०२२ ०७:४३ Asia/Kolkata
  • पेगाससः क्या अपने पांव पर कुल्हाड़ी चला बैठा इस्राईल?

इस्राईली कंपनी एनएसओ द्वारा डेवपल किया गया जासूसी का ख़तरनाक साफ़्टवेयर जहां दुनिया भर में चर्चा और विवाद का विषय बना हुआ है वहीं इस्राईल के भीतर भी इसी वजह से रस्साकशी शुरू हो गई है।

इस्राईली मीडिया से जुड़े सूत्रों का कहना है कि ज़ायोनी प्रधानमंत्री नफ़ताली बेनेत की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक हुई जिसमें पेगासस इस्तेमाल करने के मामले की जांच कर रही कमेटी की क्षमताओं और अधिकार क्षेत्र के बारे चर्चा हुई।

इस्राईली पत्रकार श्लोमो गानूर का कहना है कि पेगासस के इस्तेमाल के मामले के प्रकाश में आने के बाद पूरा इस्राईल हिल कर रह गया है। पत्रकार ने अलजज़ीरा टीवी चैनल के एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि इस साफ़्टवेयर का इस्तेमाल करने वाले अधिकारी शायद मुक़द्दमे से बच जाएं मगर यह तय है कि इसकी जांच ज़रूर की जाएगी ताकि यह पता चले कि कौन से अधिकारी थे जो पर्दे के पीछे बैठकर इतनी ख़तरनाक साज़िश पर काम कर रहे थे।

इस्राईल ने यह साफ़्टवेयर उन सरकारों को बेचा जो मानवाधिकारों का हनन करने और विरोधियों की आवाज़ को कुचलने के लिए बदनाम हैं।

इस्राईल के होमलैंड सेक्युरिटी के मंत्री ओमीर बारलीव ने इस मामले की जांच के लिए एक कमेटी के गठन की घोषणा की है। इस साफ़्टवेयर के ज़रिए इस्राईल के युद्ध मंत्री बेनी गांट्स के फ़ोन की भी जासूसी किए जाने की बात सामने आई है।

बारलीव का कहना था कि लिकुड पार्टी के नेता पहले ही बयान देने लगे हैं कि वे जासूसी कांड में लिप्त नहीं हैं मगर इन बयानों से तो लगता है कि इस कांड में ज़रूर उनका हाथ है।

इस्राईली मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि पुलिस ने 2 हज़ार से अधिक मामलों में इस साफ़्टवेयर को इस्तेमाल किया है।

इस्राईल के विधि हल्क़ों ने नागरिकों और कार्यकर्ताओं के ख़िलाफ़ यह साफ़्टवेयर इस्तेमाल किए जाने की कड़ी निंदा की है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए