मीसान के अधिकारियों के साथ अलकाज़ेमी की मुलाक़ात
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i109262-मीसान_के_अधिकारियों_के_साथ_अलकाज़ेमी_की_मुलाक़ात
इराक़ के मीसान प्रांत में व्याप्त अशांति के कारण इस देश के प्रधानमंत्री ने वहां के अधिकारियों से भेंटवार्ता की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०९, २०२२ १७:५९ Asia/Kolkata
  • मीसान के अधिकारियों के साथ अलकाज़ेमी की मुलाक़ात

इराक़ के मीसान प्रांत में व्याप्त अशांति के कारण इस देश के प्रधानमंत्री ने वहां के अधिकारियों से भेंटवार्ता की है।

मीसान में एक जज की हत्या के बाद वहां पर अशांति फैल गई जो अब भी जारी है।  इराक़ के दक्षिण में स्थित मीसान प्रांत में क़बीलों के बीच झड़पों के बाद गंभीर झड़पें जारी हैं।

इसी बीच मादक पदार्थों के विरुद्ध संघर्ष का केस देखने वाले एक इराक़ी न्यायाधीश अहमद अलफैसल की हत्या के बाद वहां पर हालात अधिक ख़राब हो गए हैं।  इसी मुद्दे के दृष्टिगत मीसान के अधिकारियों के साथ भेंटवार्ता करने के उद्देश्य से इराक़ के प्रधानमंत्री मुस्तफ़ा अलकाज़ेमी बुधवार को मीसान पहुंचे।

मीसान पहुंचते ही मुस्तफ़ा अलकाज़ेमी ने अहमद अलफैसल के परिवार के सदस्यों से भेंट की जिसके बाद उन्होंने वहां के सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की।

शनिवार को सशस्त्र लोगों ने अहमद अलफैसल के घर के पास उनपर फाएरिंग करके उनकी हत्या कर दी थी।  उनको 15 गोलियां लगीं जिसके कारण घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई।  इराक़ की सर्वोच्च न्यायिक परिषद ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इस परिषद ने प्रधानमंत्री अलकाज़ेमी से मीसान प्रांत में सुरक्षा के बारे में पुनर्विचार करने का आह्वान किया है।

मीसान में पिछले एक महीनों के दौरान हत्या की 13 घटनाएं घटी हैं जो इस प्रांत में अभूतपूर्व बताई जा रही हैं।  उधर पिछले दो सप्ताहों के दौरान मीसान में कब़ाएलियों के बीच भी झड़पों का सिलसिला जारी है।

जानकारों का कहना है कि इराक़ के मीसान प्रांत की हालिया घटनाओं को सामान्य घटनाएं कहकर नहीं टाला जा सकता है बल्कि इनके पीछे कोई षडयंत्र भी हो सकता है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए