हिज़बुल्लाह के एयर डिफेंस सिस्टम से घबराया इस्राईल
इस्राईली मीडिया ने हिज़बुल्लाह के महासचिव के हालिया बयान पर प्रतिक्रियाओं को पेश किया है जिनमें हिज़बुल्लाह के एयर डिफेंस सिस्टम पर चर्चा की गई है।
हिज़बुल्लाह के महासचिव सैयद हसन नसरुल्लाह के हालिया बयान पर इस्राईल की मीडिया में हिज़बुल्लाह के एयर डिफेंस सिस्टम पर अधिक फोकस किया जा रहा है।
हिब्रु भाषा के चैनेल कान ने सैयद हसन के उस बयान में हाईलाइट किया जिसमें उन्होंने कहा था कि हिज़बुल्लाह के एयर डिफेंस सिस्टम की सक्रियता के अच्छे परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि इसके सक्रिय होने से लेबनान की वायुसीमा में प्रविष्ट होने वाले इस्राईली ड्रोन की संख्या में कमी आई है।
हिज़बुल्लाह के महासचिव ने अपने संबोधन में ईरान पर इस्राईल और अमरीका के हमले की संभावना को बहुत कमज़ोर बताया। इस बारे में उन्होंने कहा कि ईरान, इलाक़े का ताक़तवर देश है। एसे में अगर उसके ख़िलाफ़ कोई भी युद्ध किया गया तो पूरा क्षेत्र विस्फोटित हो जाएगा। हिज़्बुल्लाह के प्रमुख ने कहा कि वैसे इस समय ईरान से जंग करना अमरीका की प्राथमिकता नहीं है बल्कि उसकी प्राथमिकता चीन और रूस का मुक़ाबला करना है।
इस्राईल के टीवी चैनेल-20 ने भी नसरुल्लाह के बयान की समीक्षा करते हुए बताया है कि अब लेबनान की वायुसीमा पर इस्राईल की स्वाधीनता समाप्त हो गई।
इस्राईल के एक अन्य टीवी चैनेल-13 ने अपनी समीक्षा में इसी संदर्भ में कहा है कि ईरान के साथ युद्ध अब अमरीकी हितों के विपरीत है। उल्लेखनीय है कि हिज़बुल्लाह के महासचिव सैयद हसन नसरुल्लाह ने मंगलवार की शाम अलआलम टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया था।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए