रूस ने की सीरिया पर इस्राईल के हमले की निंदा
सीरिया पर इस्राईल के हालिया हवाई हमले की रूस ने कड़े शब्दों में निंदा की है।
रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारया ज़ाख़ाराोवा ने सीरिया पर इस्राईल के हमले को दमिश्क़ की संप्रभुता का खुला उल्लंघन बताया।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कामों से तनाव में वृद्धि होती है। रूसी प्रवक्ता के अनुसार इस्राईल द्वारा सीरिया के भीतर हमले करने से चिंताएं बढ़ी हैं और यह हमले पूरी तरह से सीरिया की संप्रभुता का खुला उल्लंघन हैं। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा कि हम इस्राईल से मांग करते हैं कि वह इस प्रकार के कामों से बचे।
सीरिया पर इस्राईल के हवाई हमने एसी हालत में किये जा रहे हैं कि जब कुछ महीने पहले इराक़ में जनसंहारक शस्त्रों की जांच करने वाले आयोग के एक सदस्य स्काॅट रिटर यह चेतावनी दे चुके हैं कि सीरिया पर इस्राईल के हमले, क्षेत्रीय झड़पों का कारण बन सकते हैं।
सीरिया में सक्रिय आतंकवादियों के समर्थन के उद्देश्य से इस्राईल पिछले कुछ वर्षों से सीरिया की सेना और वहां के मूलभूत ढांचे को निशाना बनाता आ रहा है।
याद रहे कि दो दिन पहले सीरिया की राजधानी दमिश्क के निकटवर्ती क्षेत्र में इस्राईल की हवाई कार्यवाही में सीरिया का एक सैनिक मारा गया था जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए थे।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए