यमन की राजधानी सना पर सऊदी लड़ाकू विमानों की भीषण बमबारी
सऊदी सैन्य गठबंधन के लड़ाकू विमानों ने शनिवार को सुबह तड़के यमन की राजधानी सना पर एक बार फिर भीषण बमबारी की है।
हालिया दिनों में सऊदी सैन्य गठबंधन के लड़ाकू विमानों ने यमन के विभिन्न इलाक़ों और विशेष रूप से आवासीय इलाक़ों पर बमबारी में अभूतपूर्व वृद्धि कर दी है।
यमन के टीवी चैनल अल-मसीरा की रिपोर्ट के मुताबिक़, सऊदी अरब और यूएई क लड़ाकू विमानों ने पश्चिमी सना के कई इलाक़ों को निशाना बनाया है।
सऊदी लड़ाकू विमानों ने सना प्रांत में स्थित अल-सौरा एयरपोर्ट को भी निशाना बनाया है।
तुरंत रूप से सऊदी गठबंधन के हमलों से पहुंचने वाले जानी व माली नुक़सान की विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है।
शनिवार को तड़के बमबारी के बाद भी हमलावर गठबंधन के लड़ाकू विमानों ने सना के आसमान में उड़ानें भरी हैं।
यमन के मानवाधिकार मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी करके कहा है कि अमरीका के समर्थन से सऊदी अरब और यूएई यमन पर हवाई हमले कर रहे हैं। msm