सऊदी अरब बना विश्व की सबसे बड़ी जेल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i109522-सऊदी_अरब_बना_विश्व_की_सबसे_बड़ी_जेल
आज़ादी और मानवाधिकारों की बात करने वाले सऊदियों के लिए सऊदी अरब एक बहुत बड़ी जेल में बदल चुका है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १६, २०२२ १८:४७ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब बना विश्व की सबसे बड़ी जेल

आज़ादी और मानवाधिकारों की बात करने वाले सऊदियों के लिए सऊदी अरब एक बहुत बड़ी जेल में बदल चुका है।

मानवाधिकार संगठन ने बताया है कि सऊदी अरब में लगभग 70 हज़ार लोग एसे हैं जिनपर देश से बाहर जाने पर प्रतिबंध लगा हुआ है।

इन 70 हज़ार सऊदी नागरिकों में इस देश के शहज़ादे, मानवाधिकार कार्यकर्ता और सऊदी शासक के परिवार के सदस्य शामिल हैं।  वर्तमान समय में सऊदी अरब वह देश है जहां पर विश्व में सबसे अधिक लोगों पर देश छोड़कर जाने पर रोक लगी हुई है।

कुछ जानकारों का कहना है कि सऊदी अरब के युवराज मुहम्मद बिन सलमान ने इस देश को एक जेल में बदल दिया है।  उन्होंने जिन लोगों पर प्रतिबंध लगाए हैं उनमें उनके भाई और निकट के रिश्तेदार शामिल हैं।

सऊदी अरब में किसी भी प्रकार के प्रदर्शन करने या सरकार विरोधी बातें कहने पर दमन का सामना करना पड़ता है।  विशेष बात यह है कि जबसे मुहम्मद बिन सलमान सत्ता में आए हैं और वे सऊदी अरब के युवराज बने हैं उस समय से उन्होंने अपने विरोधियों का दमन तेज़ कर दिया है जिसमें उनके अपने ही रिश्तेदार भी शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि मुहम्मद बिन सलमान अपने बीमार पिता से सऊदी अरब की सत्ता अपने हाथ में लेने के प्रयास कर रहे हैं जो लंबे समय से कई प्रकार की बीमारियों में घिरे हुए हैं।