सऊदी एयरपोर्ट मलिक अब्दुल्लाह पर यमनी ड्रोन का हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i109718-सऊदी_एयरपोर्ट_मलिक_अब्दुल्लाह_पर_यमनी_ड्रोन_का_हमला
यमनी सेना और अल-हौसी आंदोलन के लड़ाकों ने सऊदी अरब के जीज़ान प्रांत में स्थित मलिक अब्दुल्लाह एयरपोर्ट को निशाना बनाया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २२, २०२२ ०८:५९ Asia/Kolkata
  • सऊदी एयरपोर्ट मलिक अब्दुल्लाह पर यमनी ड्रोन का हमला

यमनी सेना और अल-हौसी आंदोलन के लड़ाकों ने सऊदी अरब के जीज़ान प्रांत में स्थित मलिक अब्दुल्लाह एयरपोर्ट को निशाना बनाया है।

यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने अपने देश की घेराबंदी और सऊदी सैन्य गठबंधन के हवाई हमलों के ख़िलाफ़ जवाबी कार्यवाही करते हुए हालिया दिनों में सऊदी अरब और यूएई के भीतर कई ड्रोन और मिसाइल हमले किए हैं।

सोमवार की रात यमनी सेना के एक ड्रोन विमान ने जीज़ान स्थित मलिक अब्दुल्लाह एयरपोर्ट को निशाना बनाया।

हालांकि सऊदी टीवी पर एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मलिक अब्दुल्लाह के निकट यमनी ड्रोन को नष्ट कर दिया गया है।

इस बीच, मंगलवार को यमनी सशस्त्र बलों के प्रवक्ता यहया सरी ने एक नई मिसाइल सुरक्षा प्रणाली के सफल परीक्षण की घोषणा की। msm