भीख मांगकर फ़िलीस्तीनियों के अधिकार वापस नहीं लिए जा सकते, हमास
फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधी संगठन हमास ने इस्राईली रक्षा मंत्री के दावों पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा है कि भीख मांगकर फ़िलिस्तीनियों के अधिकार वापस नहीं लिए जा सकते।
म्यूनिख़ सुरक्षा सम्मेलन में इस्राईल के रक्षा मंत्री बेनी गैंट्ज़ ने दावा किया है कि ज़ायोनी शासन कभी भी फ़िलिस्तीनी देश का गठन नहीं होने देगा, हां भविष्य में सिर्फ़ एक फ़िलिस्तीनी सरकार का गठन हो सकता है।
गैंट्ज़ के इस दावे पर हमास ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है और कहा है कि ज़ायोनी अधिकारियों के इस तरह के दावों से उसकी असली और क्रूर पहचान उजागर हो जाती है।
हमास के बयान में कहा गया है कि जो लोग आज भी इस्राईल के साथ बातचीत पर ज़ोर दे रहे हैं, गैंट्ज़ का यह बयान उनके चेहरे पर एक तमाचा है।
हमास का कहना था कि फ़िलिस्तीनियों के अधिकारों पर डाका डाला गया है और उन्हें अनुरोध से वापस नहीं लिया जा सकता, बल्कि इसके लिए कड़ा संघर्ष करना होगा। msm