क़ुनैतरा पर इस्राईल का मिसाइल हमला
ज़ायोनी शासन ने सीरिया के क़ुनैतरा नगर पर मिसाइल से हमला किया।
ज़ायोनी सैनिकों ने बुधवार को सुबह सीरिया के दक्षिण में स्थित क़ुनैतरा नगर की ओर कुछ मिसाइल दाग़े।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बताया है कि यह हमला गोलान हाइट्स के निकट एक सैन्य क्षेत्र पर किया गया। सन 1974 में होने वाले संघर्ष विराम के बाद गोलान हाइट्स के निकट सीमा रेखा निर्धारित की गई है जहां पर संयुक्त राष्ट्रसंघ के शांति बल तैनात हैं।
सीरिया संकट के दौरान इस्राईल का प्रयास यही रहा था कि वह गोलान हाइट्स के माध्यम से क़ुनैतरा में सक्रिय आतंकवादी गुटों का समर्थन करे।
इस क्षेत्र में प्रतिरोध के मज़बूत होने से अवैध ज़ायोनी शासन चिंतित है। यही वजह है कि वह विभिन्न बहानों से क़ुनैतरा से लगे हुए क्षेत्रों पर हमले करता रहता है। हालांकि उसके यह प्रयास भी विफल रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि सीरिया की सरकार इस्राईल के इन हमलों की निंदा करते हुए संयुक्त राष्ट्रसंघ को इस बारे में अवगत कर चुका है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए