इस्राईली विमान दुर्घटनाग्रस्त दो हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i109880-इस्राईली_विमान_दुर्घटनाग्रस्त_दो_हताहत
इस्राईल का एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गयी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २६, २०२२ १६:०४ Asia/Kolkata
  • इस्राईली विमान दुर्घटनाग्रस्त दो हताहत

इस्राईल का एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गयी।

इस्राईली संचार माध्यमों ने बताया है कि जायोनी शासन का एक छोटा विमान अवैध अधिकृत दक्षिणी फिलिस्तीन में गिर गया। जायोनी शासन के टीवी चैनल 12 ने बताया है कि यह विमान शनिवार की सुबह रीशून लेत्सियून क्षेत्र से उड़ा था और मासदा क्षेत्र में गिर गया और उसमें सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गयी।

इस रिपोर्ट के अनुसार विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले विमान चालक ने बताया था कि मौसम उचित व सही न होने के कारण सही से दिखाई नहीं दे रहा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि जायोनी शासन का यह छोटा विमान कुद्स नगर की पहाड़ियों के बीतार क्षेत्र में गिर गया। इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए