यमन के कई इलाक़ों पर सऊदी लड़ाकू विमानों की बमबारी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i109902-यमन_के_कई_इलाक़ों_पर_सऊदी_लड़ाकू_विमानों_की_बमबारी
यमन में आम नागरिकों पर सऊदी सैन्य गठबंधन के अत्याचारों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २७, २०२२ ०९:४४ Asia/Kolkata
  • यमन के कई इलाक़ों पर सऊदी लड़ाकू विमानों की बमबारी

यमन में आम नागरिकों पर सऊदी सैन्य गठबंधन के अत्याचारों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

सऊदी अरब ने अमरीका, ब्रिटेन, यूएई और कई देशों के समर्थन से 26 मार्च 2015 को यमन के ख़िलाफ़ यद्ध छेड़ दिया था और इस देश की समुद्री, ज़मीनी और हवाई नाकाबंदी कर दी थी।

यमन के ख़िलाफ़ व्यापक युद्ध और घेराबंदी के कारण इस देश को अभूतपूर्व संकट का सामना है और हवाई हमलों और भुखमरी के कारण लाखों लोगों की जान जा चुकी है।

अल-मसीरा टीवी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक़, रविवार को भी सऊदी सैन्य गठबंधन के लड़ाकू विमानों ने यमन के सादा प्रांत को निशाना बनाया।

इसके अलावा सऊदी और यूएई के लड़ाकू विमानों ने कई दूसरे इलाक़ों पर भी भीषण बमबारी की और ख़ास तौर पर आवासीय इलाक़ों को निशाना बनाया।

हाल ही में यमन की सेना के प्रवक्ता यहया सरी ने कहा था कि सऊदी हमलावर सार्वजनिक स्थानों को निशाना बना रहे हैं, लेकिन उनके इन अत्याचारों का भी यमनी राष्ट्र डटकर मुक़ाबला करेगा और झुकेगा नहीं। msm