सीरियाई ग्रामीणों ने अमरीकी सैन्य वाहनों का रास्ता रोक दिया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i110074-सीरियाई_ग्रामीणों_ने_अमरीकी_सैन्य_वाहनों_का_रास्ता_रोक_दिया
उत्तर पूर्वी सीरिया स्थित हस्का प्रांत के दो गांव के लोगों ने अमरीकी सैनिकों का क़ाफ़िला रोक दिया और उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०४, २०२२ ०९:१५ Asia/Kolkata
  • सीरियाई ग्रामीणों ने अमरीकी सैन्य वाहनों का रास्ता रोक दिया

उत्तर पूर्वी सीरिया स्थित हस्का प्रांत के दो गांव के लोगों ने अमरीकी सैनिकों का क़ाफ़िला रोक दिया और उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया।

अमरीकी सैनिक और उनके समर्थक आतंकवादी काफ़ी लम्बे समय से उत्तरी और पूर्वी सीरिया में मौजूद हैं और वह इस इलाक़े से बड़ी मात्रा में तेल की लूट मार कर रहे हैं।

सीरिया की सरकारी न्यूज़ एजेंसी साना की रिपोर्ट के मुताबिक़, शुक्रवार को तड़के सालेहिया र दादोशिया गांवों के लोगों ने सीरियाई सैनिकों की सहायता से अमरीकी सैनिकों और उनके समर्थक कुर्द लड़ाकों के दो क़ाफ़िलों को रोक दिया और उन्हें पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।

मंगलवार को सीरियाई सेना ने तल तमर के इलाक़े में अमरीकी सैन्य क़ाफ़िले को आगे बढ़ने से रोक दिया था।

सीरियाई विदेश मंत्री फ़ैसल मिक़दाद ने एक बार फिर ज़ोर देकर कहा है कि उनके देश में अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति ग़ैर क़ानूनी है और उन्हें तुरंत सीरिया से बाहर निकाल जाना चाहिए। msm