इस्राईली आतंकियों को फ़िलिस्तीनी जियाले का मुंहतोड़ जवाब
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i110142-इस्राईली_आतंकियों_को_फ़िलिस्तीनी_जियाले_का_मुंहतोड़_जवाब
एक फ़िलिस्तीनी ने मस्जिदुल अक़्सा के नज़दीक शहादत प्रेमी कार्यवाही करते हुए दो आतंकी इस्राईली सैनिकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०६, २०२२ ०७:३० Asia/Kolkata
  • इस्राईली आतंकियों को फ़िलिस्तीनी जियाले का मुंहतोड़ जवाब

एक फ़िलिस्तीनी ने मस्जिदुल अक़्सा के नज़दीक शहादत प्रेमी कार्यवाही करते हुए दो आतंकी इस्राईली सैनिकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया है।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, आतंकी इस्राईली सैनिक हर दिन विभिन्न बहानों से फ़िलिस्तीनी की मज़लूम जनता पर बर्बरतापूर्ण अत्याचार करके उन्हें शहीद, घायल और गिरफ़्तार करते रहते हैं। इस बीच फ़िलिस्तीनी जियाले भी अवैध ज़ायोनी शासन की आतंकी कार्यवाहियों के ख़िलाफ़ जवाबी कार्यवाही करते रहते हैं। समाचार एजेंसी शहाब की रिपोर्ट के अनुसार रविवार की सुबह एक फ़िलिस्तीनी जियाले द्वारा मस्जिदुल अक़्सा के बाबुल हत्ता के नज़दीक अंजाम दी गई शहादत प्रेमी कार्यवाही में दो आतंकी इस्राईली सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

ज़ायोनी शासन की मीडिया ने घोषणा की है कि फ़िलिस्तीनी नागरिक के हमले में घायल होने वाले इस्राईली सैनिकों का संबंध तथाकथित सीमा सुरक्षा बल से है। ग़ौरतलब है कि पिछले सप्ताह गुरुवार को भी बैतुल मुक़द्दस के पूर्व में स्थित हिज़्मा नामक चेक पोस्ट के पास भी एक ज़ायोनी चाकू से किए गए हमले का निशाना बना था। याद रहे कि फ़िलिस्तीन के  इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास ने कई बार इस बात की घोषणा की है कि बैतुल मुक़द्दस में अंजाम दी जाने वाली कार्यवाहियां फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों में ज़ायोनी शासन द्वारा अंजाम दिए जाने वाले अपराधों और उसके अवैध क़ब्ज़े की निरंतरता के विरुद्ध स्वाभाविक प्रतिक्रिया है। (RZ)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए