नफ़्ताली बेनेत ईरानी शेरों के मुकाबले में नतमस्क खरगोश हैं”नेतनयाहू
इस्राईल के पूर्व प्रधानमंत्री नेतनयाहू ने इस्राईली मंत्रिमंडल पर कड़ा हमला करते हुए कहा कि नफ़्ताली का मंत्रिमंडल ईरानियों के मुकाबले में डरपोक है।
इसी प्रकार उन्होंने कहा कि नफ़्ताली बेनेत ईरानी शेरों के मुकाबले में नतमस्क खरगोश हैं।
समाचार एजेन्सी तसनीम की रिपोर्ट के अनुसार इस्राईली संसद नेसेट में जायोनी प्रधानमंत्री ने भाषण देते हुए ईरान और 4+1 के बीच वियना में होने वाली वार्ता की ओर संकेत किया और कहा कि नफ्ताली ने अमेरिकी मांगों के सामने घुटने टेक दिये हैं।
इसी प्रकार उन्होंने कहा कि ईरानी शेरों की तरह लड़ रहे हैं जबकि बेनेत, लैपिड और गैन्ट्स जैसे लोग आत्म समर्पण किये हुए खरगोश हैं यह एक अप्रसन्न करने वाली वास्तविकता है किन्तु बिल्कुल साफ है कि इस्राईल का वर्तमान मंत्रिमंडल ईरानियों के सामने झुक रहा है। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए