यमन ने एक अमरीकी ड्रोन विमान मार गिराया
यमन के सशस्त्र बलों के प्रवक्ता का कहना है कि यमनी सेना ने हज्जा प्रांत में जासूसी करने वाले एक अमरीकी ड्रोन विमान को मार गिराया है।
हालिया वर्षों में यमनी सेना ने सऊदी अरब समेत हमलावर देशों के कई ड्रोन विमानों को मार गिराया है।
अल-मसीरा टीवी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक़, यमन के सशस्त्र बलों के प्रवक्ता यहया सरी ने बताया कि मंगलवार की सुबह देश की वायु रक्षा प्रणाली ने अमरीका निर्मित स्कैन ईगल ड्रोन को मार गिराया है।
इस रिपोर्ट के मुताबिक़, यह ड्रोन विमान हज्जा प्रांत के हरज़ ज़िले में संवेदनशील जानकारियां एकत्रित कर रहा था।
अमरीका के इस ड्रोन विमान के निर्माण पर 11.25 मिलियन डॉलर की लागत आती है। इसकी स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा है।
यह ड्रोन विमान लगातार 20 से 24 घंटे तक आसमान में उड़ सकता है। यह ईओ और आईआर रेड कैमरों से लैस है। msm
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए