दाइश ने अपने नए ख़लीफ़ा के नाम की घोषणा कर दी
दुनिया के सबसे ख़ूंख़ार आतंकवादी गुट दाइश ने अपने नेता अबू इब्राहीम अल-हाशमी अल-क़ुरैशी की मौत की पुष्टि करते हुए उसके उत्तराधिकारी के नाम की घोषणा की है।
दाइश ने अबू अल-हसन अल-हाशमी अल-क़ुरैशी को अपना नया ख़लीफ़ा घोषित किया है।
सीरिया, इराक़ और अब अफ़ग़ानिस्तान में रक्तपात और बड़े पैमाने पर तबाही मचाने वाले इस आतंकवादी गुट के एक प्रवक्ता ने अल-फ़ुर्क़ान मीडिया पर पूर्व ख़लीफ़ा की मौत की पुष्टि करते हुए नए ख़लीफ़ा के नाम की घोषणा की है।
ग़ौरतलब है कि दाइश के पहले नेता अल-बग़दादी की ही तरह पिछले महीने अल-क़ुरैशी ने सीरिया में उस समय ख़ुद को उड़ा लिया था, जब अमरीकी सैनिकों ने उसके ठिकाने पर धावा बोल दिया था।
अमरीकी अधिकारियों का कहना है कि अल-क़ुरैशी ने रेड की शुरूआत में ही ख़ुद को धमाके से उड़ा लिया था, जिसके कारण वहां 13 लोगों की मौत हो गई थी।
अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने दावा किया था कि दाइश के सरग़ना के ठिकाने पर छापे के दौरान अमरीकी सेना का किसी तरह का कोई जानी और माली नुक़सान नहीं हुआ था। msm
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए