हमलावर देशों के तेल प्रतिष्ठानों को निशाना बनाते रहेंगे, यमन
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i110368-हमलावर_देशों_के_तेल_प्रतिष्ठानों_को_निशाना_बनाते_रहेंगे_यमन
यमन की राष्ट्रीय मुक्ति सरकार की राजनीतिक परिषद के सदस्य का कहना है कि यमनी सेना हमलावर देशों के काफ़ी अंदर तक हमला करने की क्षमता रखती है और हम जवाबी कार्यवाही करते हुए हमलावर देशों के तेल प्रतिष्ठानों को निशाना बनाते रहेंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १२, २०२२ १४:४२ Asia/Kolkata
  • हमलावर देशों के तेल प्रतिष्ठानों को निशाना बनाते रहेंगे, यमन

यमन की राष्ट्रीय मुक्ति सरकार की राजनीतिक परिषद के सदस्य का कहना है कि यमनी सेना हमलावर देशों के काफ़ी अंदर तक हमला करने की क्षमता रखती है और हम जवाबी कार्यवाही करते हुए हमलावर देशों के तेल प्रतिष्ठानों को निशाना बनाते रहेंगे।

यमन युद्ध को सात साल पूरे हो रहे हैं और इस दौरान यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने सऊदी सैन्य गठबंधन को गहरी चोट पहुंचाई है, लेकिन अमरीका और कुछ पश्चिमी देशों के हितों की ख़ातिर सऊदी अरब और यूएई इस युद्ध को जारी रखे हुए हैं।

यमनी सेना और अंसाल्लाह आंदोलन ने अपनी रक्षा क्षमता को मज़बूत बनाते हुए ऐसे ड्रोन विमान और  बैलिस्टिक मिसाइलों को विकसित किया है, जो रियाज़ और अबू-धाबी तक लक्ष्यों को निशाना बना रहे हैं।

यमन की राष्ट्रीय मुक्ति सरकार की राजनीतिक परिषद के सदस्य मोहम्मद अल-बुख़ैती का कहना है कि दोनों हमलावर देशों सऊदी अरब और यूएई का हर इलाक़ा हमारे हथियारों की पहुंच में हैं।

उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में हम दुश्मन को कुछ चौंकाने वाले झटके देने वाले हैं और हमलावर देश अच्छी तरह जानते हैं कि इस चेतावनी का मतलब क्या है। msm

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए