जनता के सहयोग से फिर संसद पहुंचेंगेः हिज़बुल्लाह
लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन का कहना है कि देश की जनता के सहयोग से वह फिर संसद पहुंचेगा।
हिज़बुल्लाह के उप महासचिव ने इस देश के संसदीय चुनाव के प्रचार का आरंभ करते हुए कहा है कि जनता के मत एक बार फिर हिज़बुल्लाह को देश की संसद तक ले जाएंगे।
शेख नई क़ासिम ने चुनावी प्रचार का आरंभ करते हुए कहा कि देश के संसदीय चुनाव के बारे में अमरीकी योजना, हिज़बुल्लाह को राजनीतिक पटल से दूर रखना है।
उन्होंने कहा कि लेबनान में कुछ बिके हुए लोग हैं जो अमरीका के लिए काम कर रहे हैं। वे अमरीका के समर्थन में बातें करते हैं। नईम क़ासिम ने देश की जनता में हिज़बुल्लाह की लोकप्रियता का उल्लेख करते हुए कहा कि दूसरे अन्य संगठनों की तुलना में हिज़बुल्लाह, सर्वेक्षणों में सबसे आगे है।
उन्होंने कहा कि हिज़बुल्लाह देश की जनता के लिए समर्पित है। शेख नई क़ासिम के अनुसार हिज़बुल्लाह कभी भी देश के लिए मुश्किल नहीं रहा बल्कि हमारी मुख्य मुश्किल अमरीका है जो यहां पर मनमानी करना चाहता है
उल्लेखनीय है कि तय यह था कि लेबनान में 27 मार्च 2022 को संसदीय चुनाव आयोजित होंगे किंतु इस देश के राष्ट्रपति मीशल औन ने आदेश दिया है कि संसदीय चुनाव 15 मई 2022 को कराए जाएंगे।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए