पहले फांसी दी अब शोकसभा मनाने से रोका जा रहा है
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i110430-पहले_फांसी_दी_अब_शोकसभा_मनाने_से_रोका_जा_रहा_है
सऊदी शासन उन लोगों का ग़म मनाने की इजाज़त नहीं दे रहा है जिनको उसने हाल ही में फांसी दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १४, २०२२ १२:१९ Asia/Kolkata
  • पहले फांसी दी अब शोकसभा मनाने से रोका जा रहा है

सऊदी शासन उन लोगों का ग़म मनाने की इजाज़त नहीं दे रहा है जिनको उसने हाल ही में फांसी दी है।

सऊदी अरब के एक सक्रिय कार्यकर्ता का कहना है कि उनके देश की सरकार उन लोगों की शोकसभा मनाने की अनुमति नहीं दे रहा है जिनके परिजनों को फांसी दी गई।

सऊदी अरब के गृहमंत्रालय ने मानवाधिकारों के हनन का आरोप लगाते हुए शनिवार को 81 लोगों को फांसी दे दी थी।  शनिवार को जिन 81 लोगों को फांसी दी गई उनमे से 41 का संबन्ध सऊदी अरब के क़तीफ़ क्षेत्र से है जो शिया बाहुल्य इलाक़ा है।  क़तीफ़ में रहने वालों को अपने परिजनों की शोकसभा की अनुमति नहीं दी गई।

सऊदी शासन के एक विरोधी कार्यकर्ता ने बताया है कि 81 लोगों को फांसी देने के बारे में सऊदी अरब की सरकार ने जो तर्क पेश किये हैं उनपर भरोसा नहीं किया जा सकता।उन्होंने कहा कि वे सब निराधार और झूठे आरोप हैं।  सऊदी अरब के गृहमंत्रालय के दावे के अनुसार जिन लोगों को फांसी दी गई वे शैतान के अनुयाई, गुमराह, विदेशों से संबंध रखने वाले और आतंकवादी कार्यवाहियों में लिप्त थे।

उल्लेखनीय है कि 12 मार्च को सऊदी अरब में 81 लोगों को एक साथ मौत की सज़ा दी गई है।  जिस लोगों को फांसी के फंदे पर लटकाया गया उनमें 41 शिया मुसलमान भी शामिल हैं।  ज्ञात रहे कि इससे पहले जनवरी 2016 में सऊदी अरब के वरिष्ठ शिया धर्मगुरु आयतुल्लाह शेख़ बाक़िर निम्र को अन्य 47 बंदियों के साथ मौत की सज़ा दी गई थी।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए