सत्ता बचाने के लिए अर्दोग़ान ने चली नई चाल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i110752-सत्ता_बचाने_के_लिए_अर्दोग़ान_ने_चली_नई_चाल
तुर्की के राष्ट्रपति ने दावा किया है कि वे अपने देश को विश्व की 10 बड़ी अर्थव्यस्था में पहुंचा देंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २३, २०२२ ०७:४५ Asia/Kolkata
  • सत्ता बचाने के लिए अर्दोग़ान ने चली नई चाल

तुर्की के राष्ट्रपति ने दावा किया है कि वे अपने देश को विश्व की 10 बड़ी अर्थव्यस्था में पहुंचा देंगे।

रजब तैयब अर्दोग़ान का कहना है कि तुर्की की गणना अब संसार की दस बड़ी आर्थिक शक्तियों में हुआ करेगी।

उन्होंने कहा कि एक नए आर्थिक कार्यक्रम को लागू करके काफी हद तक हमने राष्ट्रीय मुद्रा के अवमूल्यन को रोका है।  अर्दोग़ान का कहना है कि ऊर्जा, गैस और बिजली के क्षेत्रों में 165 अरब लीरे का निवेश किया गया है।

ज्ञात रहे कि तुर्की इस समय कठिन आर्थिक हालात का सामना कर रहा है।  वर्तमान समय में तुर्की की करेंसी लीरा अपने निम्नतम स्तर पर पहुंच चुकी है।

अर्दोग़ान का मानना है कि तुर्की के पास आर्थिक संकट से निपटने का काफ़ी अनुभव है।  उन्होंने कहा कि अंकारा ने फ़ैसला किया है कि वर्तमान समय में जब विश्व कठिन दौर से गुज़र रहा है तो जो भी अवसर मिलेगा उसका भरपूर फ़ायदा उठाया जाएगा।

तुर्की के राष्ट्रपति ने अपने देश को विश्व की दस बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करने का दावा एसी स्थति में किया है कि वहां की राष्ट्रीय मुद्रा, लीरा की वैल्यू घटने से मंहगाई बढ़ी है जिसके परिणाम स्वरूप ग़रीबी में वृद्धि हुई है।

मंहगाई के कारण बहुत सी चीज़ों की कमी हो गई है।  इस स्थति के कारण लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया है।  मंहगाई को लेकर सरकार विरोधी प्रदर्शन अब तुर्की में आम हो गए हैं।  तुर्की के संचार माध्यम आए दिन देश में मंहगाई और चीज़ों की कमी के बारे में लिखते रहते हैं।

एसे में सत्ता में बने रहने के लिए सत्ताधारी दल हर हथकण्डे का प्रयोग कर रहा है।  इन हालात को देखते हुए एसा नहीं लग रहा है कि तुर्की की जनता इस देश के आगामी 2023 के चुनाव में अर्दोग़ान पर भरोसा करके सत्ता की बागडोे उनके हाथों में दे दे।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए