यूक्रेन संकट में हम रूस के साथः सीरिया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i110820-यूक्रेन_संकट_में_हम_रूस_के_साथः_सीरिया
सीरिया के विदेश उपमंत्री ने कहा है कि यूक्रेन संकट में दमिश्क़ तटस्थ नहीं रहेगा बल्कि वह रूस के साथ है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Mar २५, २०२२ ०९:५६ Asia/Kolkata
  • यूक्रेन संकट में हम रूस के साथः सीरिया

सीरिया के विदेश उपमंत्री ने कहा है कि यूक्रेन संकट में दमिश्क़ तटस्थ नहीं रहेगा बल्कि वह रूस के साथ है।

साना की रिपोर्ट के अनुसार बश्शार जाफ़री ने एक बैठक में कहा कि नेटो का विस्तार पूर्व की ओर किया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि यूक्रेन संकट का मूल कारण भी यही है।

दमिश्क़ में रूस के राजदूत एलेक्ज़ेंडर यूयीमोफ के साथ बैठक में सीरिया के विदेश उपमंत्री ने कहा कि पश्चिम इस समय वास्तविकताओं को उल्टा पेश कर रहा है।  उन्होंने कहा कि पश्चिम द्वारा बनाए गए झूठे वातावरण में हमको अपनी ज़िम्मेदारी निभानी है।

बश्शार जाफ़री के अनुसार यूक्रेन संकट ने यूरोप के सुरक्षा सिस्टम की कमी को उजागर कर दिया।  उन्होंने कहा कि यूक्रेन संकट के बारे में हम रूस की नीतियों का समर्थन करते हैं।

इस बैठक में रूस के राजदूत ने कहा कि माॅस्को ने यूक्रेन के निशस्त्रीकरण के उद्देश्य से कार्यवाही आरंभ की है क्योकि यह देश नियोनाज़ी गुट के हाथों में जा चुका है।

याद रहे कि रूस ने कई महीने पहले अमरीका और नेटो से सुरक्षा गारेंटी की मांग करते हुए पूर्व की ओर नेटो के विस्तार का विरोध किया था।  रूस के इस प्रस्ताव का माॅस्को को कोई जवाब नहीं दिया गया।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए