सऊदी अरब के हमलों के चलते यमन की स्थिति चिंताजनक
सऊदी अरब के हवाई हमलों के जारी रहने के कारण यमन के छब्बीस लाख से अधिक लोग अपना घर-बार छोड़ने पर विवश हो गए हैं।
शरणार्थियों के मामलों के एक अधिकारी ने अलआलम टीवी से बात करते हुए कहा कि सऊदी अरब और उसके घटकों के हवाई हमलों के कारण यमन के 26 लाख चालीस हज़ार से अधिक लोग अपना घर-बार छोड़ने पर विवश हो गए हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार यमन की राजधानी सनआ में शरणार्थी सबसे अधिक संख्या में मौजूद हैं। ये शरणार्थी खाने-पीने और बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं और इनकी स्थिति अत्यंत चिंताजनक है।
ये शरणार्थी छोटी-छोटी झोंपड़ियों में रहते हैं और एक झोंपड़ी में एक पूरा परिवार भी बड़ी मुश्किल से रहता है। एक शरणार्थी ने बताया कि एक साल हो गया है कि हमारे पास खाने के लिए उचित सामग्री और पहनने के लिए उचित कपड़े नहीं हैं। (HN)