तुर्क सेना के हमले में 18 कुर्द लड़ाके ढेर
May ११, २०१६ १६:२६ Asia/Kolkata
तुर्की के युद्धक विमानों ने दक्षिण पूर्वी तुर्की और उत्तरी इराक़ में कुर्दिस्तान वरकर्स पार्टी पीकेके के ठिकानों पर नए हमले किए हैं, जिसके कारण कम से कम 18 कुर्द चरमपंथी मारे गए हैं।
बुधवार को प्रकाशित होने वाले बयान में तुर्क सेना ने कहा है कि तुर्की के हक्कारी प्रांत और उत्तरी इराक़ में पीकेके ठिकानों को निशाना बनाया गया है।
हालिया महीनों में पीकेके के ख़िलाफ़ तुर्क सेना के अभियान में क़रीब 700 कुर्द चरमपंथी मारे गए हैं।
अंकारा ने देश की दक्षिणी सीमा पर इस चरमपंथी गुट के ख़िलाफ़ व्यापक अभियान शुरू कर रखा है।
तुर्क वायु सेना उत्तरी इराक़ में भी इस गुट के ठिकानों पर बमबारी करती रही है, जो इस अरब देश की संप्रभुता का खुला उल्लंघन है। msm
टैग्स