नैटो को सीरिया में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिएः चेक हैगल
अमरीका के पूर्व रक्षामंत्री ने कहा है कि नैटो को सीरिया में सैन्य हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।
डिफेंस न्यूज़ के अनुसार चेक हैगल ने अपने एक भाषण में कहा है कि सीरिया में नैटो की सैन्य उपस्थिति की कोई आवश्यकता नहीं है।
एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमरीका के पूर्व रक्षामंत्री चेक हैगल ने कहा कि मध्यपूर्व बहुत बड़ा क्षेत्र है जहां पर मतभेद भी हैं और इस क्षेत्र मे अनियंत्रित तत्व भी पाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि नैटो कभी भी वहां की समस्या का समाधान नहीं कर सकता। हैगल ने कहा कि नैटो को इराक़ से पाठ लेना चाहिए।
अमरीका के पूर्व रक्षामंत्री चेक हैगल का यह बयान एेसी स्थति में सामने आया है कि जब इस देश के वर्तमान रक्षामंत्री एश्टन कार्टर ने हाल ही में सीरिया में सरकार विरोधियों को सैन्य प्रशिक्षण देने की योजना का उल्लेख किया था। यह एेसी योजना है जिसके अन्तर्गत प्रशिक्षण पर पिछले वर्ष 50 करोड़ डालर ख़र्च किये गए थे और प्रशिक्षित लोगों में से अधिकांश दाइश के मुक़ाबले में या तो मारे गए या फिर उनको गिरफ़्तार कर लिया गया था।