दाइश और नुस्राफ्रंट का दमन ज़रूरी- मिस्र और रूस
मिस्र और रूस ने कहा है कि आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष के अन्तर्गत आतंकवादी गुटों दाइश और नुस्राफ़्रंट का दमन आवश्यक है।
मिस्र और रूस के विदेशमंत्रियों ने सीरिया संकट के बारे में टेलिफोनी वार्ता में आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष के जारी रहने पर बल दिया है। सामेह शुकरी तथा सरगेई लावरोफ के बीच होने वाली इस वार्ता में सीरिया की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। इस वार्ता में दोनो नेताओं ने कहा कि सीरिया में सक्रिय आतंकवादी गुटों से मुक़ाबला करके इस देश में संघर्ष विराम की भूमिका प्रशस्त हो सकती है।
ज्ञात रहे कि अमरीका के नेतृत्व में क्षेत्र के कुछ अरब देश पिछले पांच वर्षों से आतंकवादियों का समर्थन कर रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप नुस्राफ़्रंट, फ़्री सीरियन आर्मी, जैशुल इस्लाम, दाइश और इसी प्रकार के गुट जन्म ले रहे हैं जो मानवता के माथे पर कलंक का टीका हैं।