अरब इमारात में एक इस्राईली महिला को मौत की सज़ा
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i111832-अरब_इमारात_में_एक_इस्राईली_महिला_को_मौत_की_सज़ा
संयुक्त अरब इमारात में एक इस्राईली महिला को मादक पदार्थ रखने के आरोप में मौत की सज़ा सुनाई गयी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १९, २०२२ १२:२३ Asia/Kolkata
  • अरब इमारात में एक इस्राईली महिला को मौत की सज़ा

संयुक्त अरब इमारात में एक इस्राईली महिला को मादक पदार्थ रखने के आरोप में मौत की सज़ा सुनाई गयी है।

समाचार एजेन्सी इर्ना ने फ्रांस प्रेस के हवाले से बताया है कि संयुक्त अरब इमारात की अदालत ने आधा किलो किलो कोकाइन रखने के कारण एक इस्राईली महिला को मौत की सज़ा सुनाई है। इस रिपोर्ट के आधार पर इस्राईली महिला के वकील ने कहा है कि हमारी मोअक्किला को मौत की सज़ा सुनाई गयी है परंतु वह इस आदेश के खिलाफ पुनर्विचार की अपील करना चाहता है।  

43 वर्षीय फेदा कैवान हैफा की रहने वाली है और दुबई में उसके घर में आधा किलो कोकाइन मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस्राईल के विदेशमंत्रालय ने एलान किया है कि अरब इमारात में अपने कूटनयिक मार्ग से उसे इस बात की जानकारी है।

फेदा कैवान के वकील ने एक साक्षात्कार में तेलअवीव के अधिकारियों का आह्वान किया है कि उसकी मोअक्किला के साथ भी वैसा ही व्यवहार किया जाये जैसा उन्होंने इससे पहले नेअमा यसखार के साथ किया था।

ज्ञात रहे कि नेअमा यसखार एक इस्राईली महिला है और वर्ष 2019 में मादक पदार्थ रखने के कारण उसे रूस में गिरफ्तार किया गया था और उसे भी मौत की सज़ा सुनाई गयी थी परंतु इस्राईल के पूर्व प्रधानमंत्री बिनयामिन नेतनयाहू के हस्तक्षेप से उसे रिहा कर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष जनवरी महीने में इस्राईली टीवी ने इस बात का पर्दाफाश किया था कि अरब इमारात में कड़ी चेकिंग के बावजूद कुछ इस्राईली पर्यटक काफी अधिक मात्रा में मादक पदार्थों को अपने साथ अरब इबारात ले जाने में कामयाब हो गये थे। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए