तुर्की सीरिया के साथ सहयोग चाहता हैः अंकारा
तुर्की के विदेशमंत्री ने कहा कि हम बश्शार सरकार को मान्यता दिये बिना दमिश्क सरकार के साथ सहयोग को लाभप्रद समझते हैं।
तुर्की के विदेशमंत्री दाऊद चाऊश ओगलू ने एक साक्षात्कार में कहा है कि हम अफगानिस्तान में तालेबान के साथ सहयोग कर रहे हैं ताकि अफगानिस्तान में आतंकवाद विस्तृत न हो और लोगों के पलायन को रोका जाये यद्यपि अभी तक हमने तालेबान को मान्यता नहीं दी है अतः इसी तरह हम बश्शार सरकार को मान्यता दिये बिना दमिश्क सरकार के साथ सहयोग को लाभप्रद समझते हैं।
तुर्की के विदेशमंत्री ने इसी प्रकार दावा किया कि उनका देश सीरिया की संप्रभुता का समर्थन करता है और साथ ही तुर्की की सेनाओं ने सीरिया में उन तत्वों के खिलाफ युद्ध आरंभ कर दिया है जो सीरिया से अलग होना चाहते हैं।
उल्लेखनीय है कि तुर्की के विदेशमंत्री ऐसी स्थिति में सीरिया के साथ सहयोग की बात रहे हैं जब एक साल पहले तक अंकारा सीरिया के कानूनी राष्ट्रपति को सत्ता से हटाये जाने का इच्छुक था।
जानकार हल्कों का मानना है कि तुर्की के विदेशमंत्री सीरिया से सहयोग की बात अब इसलिए कर रहे हैं क्योंकि तुर्की को भी पूरा विश्वास हो गया है कि आतंकवादी तत्व, सीरिया के कानूनी राष्ट्रपति बश्शार असद को सत्ता से नहीं हटा सकते और सीरिया में आतंकवादी अपने जीवन की अंतिम सांसे ले रहे हैं जबकि उन्हें अमेरिका सहित कई देशों का व्यापक समर्थन व आशीर्वाद प्राप्त है।
इसी प्रकार इन हल्कों का मानना है कि अगर तुर्की, सीरिया या इराक की संप्रभुता का समर्थन व सम्मान करता है तो तुर्क सैनिक सीरिया व इराक में किस की अनुमति से गये हैं और उन्हें किसने किसने वहां बुलाया है? जबकि सीरिया और इराक ने बारमबार तुर्क सैनिकों के निकल जाने का आह्वान किया है। mm
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!