सीरिया में सैन्य हस्तक्षेप की तुर्की की योजना
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i11209-सीरिया_में_सैन्य_हस्तक्षेप_की_तुर्की_की_योजना
तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा है कि उनका देश सीरिया मेंं सैन्य कार्यवाही की तैयारी कर रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १३, २०१६ ०५:५५ Asia/Kolkata
  • सीरिया में सैन्य हस्तक्षेप की तुर्की की योजना

तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा है कि उनका देश सीरिया मेंं सैन्य कार्यवाही की तैयारी कर रहा है।

रजब तैयब अर्दोग़ान ने कहा कि यह कार्यवाही, सीरिया में दाइश के आतंकियों के नियंत्रण वाले क्षेत्रों से उन्हें बाहर निकालने के लिए की जाएगी। उन्होंने कहा कि किलीस शहर में समस्याओं के कारण हम सीमा के उस पर कुछ क्षेत्रों को मुक्त कराने के लिए सभी तैयारियां कर रहे हैं। तुर्क राष्ट्रपति ने अपने घटक देशों की मदद के संबंध में अप्रसन्नता जताते हुए कहा कि अगर ज़रूरी हुआ तो हम अकेले ही सभी आवश्यक क़दम उठाएंगे और इस संबंध में बिल्कुल भी नहीं हिचकिचाएंगे।

तुर्की ने अपने किलीस नामक शहर पर मार्टर गोले गिरने का बहाना बना कर सीरिया पर गोलाबारी की है और अपने सैनिकों को भी सीरिया की सीमा के अंदर घुसा दिया है। वाॅल स्ट्रीट जरनल ने भी अमरीकी अधिकारियों के हवाले से लिखा है कि तुर्की के विशेष सैनिकों ने सीरिया में घुस कर आतंकी गुट दाइश पर हमला किया है। (HN)