सीरिया पर इस्राईल का इस साल का सबसे बड़ा हवाई हमला
बुधवार को सीरिया की राजधानी दमिश्क़ के निकट इस्राईल के हवाई हमले में कम से कम 4 सीरियाई सैनिकों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए हैं।
2022 की शुरूआत के बाद से अब तक सीरिया पर इस्राईल का यह सबसे बड़ा हमला है, जिसमें इतने लोगों की जान गई है।
सीरिया की सरकारी न्यूज़ एजेंसी साना ने एक सैन्य सूत्र हवाले से रिपोर्ट दी है कि इस्राईली लड़ाकू विमानों ने कई मिसाइल फ़ायर किए, जिनमें से अकसर को लक्ष्यों पर लगने से पहले ही हवा में मार गिराया गया।
रिपोर्ट में कहा गया है कि 4 सैनिकों की मौत के अलावा, कुछ नुक़सान भी हुआ है। हालांकि इस्राईल ने इस संबंध में अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है।
इससे पहले 14 अप्रैल को भी इस्राईल ने दमिश्क़ के पास हमला किया था, जिसमें कोई हताहत या घायल नहीं हुआ था।
सूत्रों का कहना है कि इस्राईली लड़ाकू विमानों ने अवैध अधिकृत गोलान हाइट्स से मिसाइल फ़ायर किए हैं।
मार्च में सीरिया में एक ऐसे ही हमले में ईरान को दो सैन्य अधिकारी शहीद हो गए थे। msm