फ़िलिस्तीनियों की फ़ायरिंग में एक इस्राईली सेक्युरिटी गार्ड की मौत
दो सशस्त्र फ़िलिस्तीनियों ने वेस्ट बैंक स्थित अवैध ज़ायोनी बस्ती के एक सेक्युरिटी गार्ड को फ़ायरिंग करके मौत के घाट उतार दिया है।
ज़ायोनी सेना का कहना है कि शनिवार को तड़के अवैध अधिकृत वेस्ट बैंक में एक चैक पोस्ट पर कार सवार दो फ़िलिस्तीनियों ने सेक्युरिटी गार्ड पर फ़ायरिंग कर दी।
इस्राईल की एमडीए एंबुलैंस सर्विस के मुताबिक़, सेक्युरिटी गार्ड की मौक़े पर ही मौत हो गई।
सीसीटीवी फ़ुटेज में देखा जा सकता है कि एक कार अवैध ज़ायोनी बस्ती एयरियल के प्रवेश द्वार पर पहुंचती है, कार से दो लोग उतरते हैं और चेक पोस्ट के अंदर बैठे दो सुरक्षाकर्मियों पर फ़ायरिंग करते हैं। पोस्ट के अंदर बैठे दो सुरक्षाकर्मियों में से एक की मौत हो गई और दूसरा बच गया।
हमलावर घटनास्थल से बचकर निकलने में सफल हो गए, जिसके बाद इस्राईल सेना ने इलाक़े में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है।
केन्द्रीय वेस्ट बैंक में स्थित एयरियल बस्ती के आसपास के इलाक़ों में लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है। msm
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए