इराक़ में तुर्क सैनिकों की उपस्थिति अनुचितः इब्राहीम जाफ़री
May १३, २०१६ १०:४७ Asia/Kolkata
इराक़ के विदेशमंत्री ने कहा है कि उनके देश में तुर्क सैनिकों की उपस्थिति, किसी ही स्थिति में उचित नहीं है।
अलएराक़िया टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार इब्राहीम जाफ़री ने शुक्रवार को बग़दाद मे तुर्की के राजदूत के साथ भेंट में इराक़ में तुर्की के सैनिकोंं की उपस्थिति को इराक़ की संप्रभुता का खुला उल्लंघन बताया। उन्होंने कहा कि तुर्की की इस कार्यवाही का किसी भी रूप में कोई औचित्य नहीं है।
ज्ञात रहे कि इराक़ के कुर्द पीशमर्गा बलों को सैन्य प्रशिक्षण देने के बहाने तुर्की के दसियों सैनिक दिसंबर 2015 से इराक़ के मूसिल नगर में मौजूद हैं।
इराक़ की सरकार ने बारंबार तुर्की के इस कार्य को इराक़ की संप्रभुता का उल्लंघन बताते हुए तुर्की के सैनिकों की इराक़ से तत्काल बाहर चले जाने की मांग की है।
टैग्स