बेनेत को दो दिन में दो बार धमकी
इस्राईली प्रधान मंत्री नफ़्ताली बेनेत को दो दिन के दौरान दो बार धमकी मिल चुकी है।
गुरुवार को ज़ायोनी प्रधान मंत्री के सबसे बड़े बेटे के नाम एक चिट्ठी पहुंची, जिसमें एक गोली रखी हुई थी।
मंगलवार को इसी तरह की धमकी भरी चिट्ठी के बाद, ज़ायोनी प्रधान मंत्री के परिवार को मिलने वाली यह दूसरी चिट्ठी थी।
दोनों ही चिट्ठियों में बेनेस से अपने पद से इस्तीफ़ा देने की मांग की गई है और ऐसा नहीं करने की स्थिति में गंभीर परिणामों की धमकी दी गई है।
हारेट्ज़ की रिपोर्ट के मुताबिक़, मंगलवार की धमकी की जांच के बारे में विवरण, एक गुप्त आदेश के तहत रखा गया और पुलिस ने संदिग्धों के बारे में कोई जानकारी जारी नहीं दी है।
बेनेट की ओर से जारी किए गए एक बयान में कहा गया हैः प्रधान मंत्री और उनके परिवार को मिलने वाली धमकियों के बाद, प्रधान मंत्री कार्यालय ने उनकी और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ाने का फ़ैसला लिया है। msm
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए