एनुल असद छावनी पर बरसे राकेट, अमरीकी सैनिक भी हैं तैनात
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i112274-एनुल_असद_छावनी_पर_बरसे_राकेट_अमरीकी_सैनिक_भी_हैं_तैनात
इराक़ में मशहूर एनुल असद छावनी पर राकेटों से हमला हो गया है। इस छावनी में अमरीकी सैनिक भी तैनात हैं। छावनी पर कम से कम तीन राकेट गिरे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०१, २०२२ ०४:२८ Asia/Kolkata
  • एनुल असद छावनी पर बरसे राकेट, अमरीकी सैनिक भी हैं तैनात

इराक़ में मशहूर एनुल असद छावनी पर राकेटों से हमला हो गया है। इस छावनी में अमरीकी सैनिक भी तैनात हैं। छावनी पर कम से कम तीन राकेट गिरे हैं।

इराक़ के प्रधानमंत्री कार्यालय से जुड़े मीडिया विभाग के बयान में बताया गया है कि शनिवार की शाम छावनी पर राकेट गिरे लेकिन इससे कोई बड़ा नुक़सान नहीं हुआ।

इस हमले की ज़िम्मेदारी इंटरनेश्नल रेज़िस्टेंस नाम के संगठन ने ली है जो ज़्यादा मशहूर नहीं है।

एनुल असद छावनी में अमरीका के नेतृत्व वाले सैनिक एलायंस के सैनिक तैनात हैं मगर छावनी का कंट्रोल इराक़ी सेना के हाथ में है। इस छावनी को कई बार राकेटों और ड्रोन विमानों से निशाना बनाया जा चुका है।

इराक़ की तीन छावनियों में अमरीका के 2500 सैनिक मौजूद हैं जिनमें एक एनुल असद छावनी है।

इराक़ की संसद एक प्रस्ताव पारित करके देश से सभी अमरीकी सैनिकों के बाहर निकल जाने की मांग कर चुकी है जिसके बाद अमरीकी सैनिक इराक़ से निकल गए मगर 2500 सैनिक अब भी सलाहकार की भूमिका निभा रहे हैं।  

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए