तुर्की ने फिलिस्तीन के अतिग्रहण दिवस पर इस्राईल को बधाई दी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i112392-तुर्की_ने_फिलिस्तीन_के_अतिग्रहण_दिवस_पर_इस्राईल_को_बधाई_दी
तुर्की के राष्ट्रपति रजब तय्यब अर्दोग़ान ने ज़ायोनी शासन के राष्ट्रपति को फिलिस्तीन के अतिग्रहण दिवस पर बधाई दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०३, २०२२ २२:३७ Asia/Kolkata
  • तुर्की ने फिलिस्तीन के अतिग्रहण दिवस पर इस्राईल को बधाई दी

तुर्की के राष्ट्रपति रजब तय्यब अर्दोग़ान ने ज़ायोनी शासन के राष्ट्रपति को फिलिस्तीन के अतिग्रहण दिवस पर बधाई दी है।

रजब तय्यब अर्दोग़ान ने टेलीफोनी वार्ता में जायोनी शासन के राष्ट्रपति इस्हाक़ हेरज़ोग को फिलिस्तीन के अतिग्रहण दिवस पर बधाई दी। ज्ञात रहे कि इस्राईल फिलिस्तीन के अतिग्रहण दिवस को आज़ादी दिवस के रूप में मनाता है।

समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार इस टेलीफोनी वार्ता में इस्राईल के राष्ट्रपति इस्हाक़ हेरज़ोग ने तुर्की के राष्ट्रपति को ईदुल फित्र की बधाई दी। जायोनी शासन के राष्ट्रपति कार्यालय से जारी होने वाली विज्ञप्ति के अनुसार इस टेलीफोनी वार्ता में रजब तय्यब अर्दोगान ने कहा है कि ईद अपने साथ खुशी व शांति लिए है और वह क्षेत्र में लोगों के दिलों को एक दूसरे के निकट करेगी।

इसी प्रकार इस टेलीफोनी वार्ता में दोनों पक्षों ने क्षेत्र में शांति व सुरक्षा स्थापित करने के उद्देश्य से विचार - विमर्श के जारी रहने पर बल दिया। इस्राईली राष्ट्रपति के कार्यालय से जारी होने वाली विज्ञप्ति के एक भाग में आया है कि इस्हाक़ हेरज़ोग ने तुर्की के राष्ट्रपति का आभार व्यक्त किया और साथ ही कहा है कि दोनों पक्षों की सहकारिता तुर्की और इस्राईल दोनों के हित में है और इसे जारी रहना चाहिये।

ज्ञात रहे कि पिछले सप्ताह हिब्रू भाषा के जायोनी समाचार पत्र इस्राईल ह्यूम ने रिपोर्ट दी थी कि तेलअवीव की मांग पर अंकारा ने फिलिस्तीन के हमास संगठन के दसियों सदस्यों को तुर्की में प्रवेश की अनुमति नहीं दी थी। इसी प्रकार तुर्की फिलिस्तीनियों की शहादत प्रेमी कार्यवाहियों की भी भर्त्सना कर चुका है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए