सऊदी किंग अस्पताल में भर्ती
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i112522-सऊदी_किंग_अस्पताल_में_भर्ती
सऊदी किंग सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ को जेद्दाह के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०८, २०२२ १२:४८ Asia/Kolkata
  • सऊदी किंग अस्पताल में भर्ती

सऊदी किंग सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ को जेद्दाह के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है।

सऊदी सरकारी न्यूज़ एजेंसी ने यह रिपोर्ट दी है, लेकिन इस संबंध में उसने अधिक जानकारी नहीं दी है, न ही किंग सलमान की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में और न ही अस्पताल में होने वाले उनके चेकअप के बारे में।

रिपोर्ट में सिर्फ़ इतना कहा गया है कि 86 वर्षीय किंग को जेद्दाह के किंग फ़ैसल स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है।

पिछले दो महीनों के दौरान यह दूसरी बार है कि जब सऊदी किंग को अस्पताल में भर्ती किया गया है। 16 मार्च को किंग को अस्पताल में भर्ती किया गया था और उपचार के दौरान उनके दिल की बैटरी को बदला गया था।

सऊदी अरब आम तौर पर अपने किंग के स्वास्थ्य के बारे में फैलने वाली अफ़वाहों पर विराम लगाने की कोशिश करता रहा है, जिनकी मानसिक स्थिति और मौत के बारे में कई बार अफ़वाहें फैल चुकी हैं।

2015 में सत्ता संभालने के बाद किंग सलमान ने अपने 36 वर्षीय बेटे क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को अपना उत्तराधिकारी नियुक्त करके सत्ता की चाबी उनके हाथों में सौंप दी थी। msm

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए