इस्राईल अंदर से खोखला हो चुका है, हमास
हमास के प्रवक्ता का कहना है कि इस्राईल की हालिया धमकियों से पता चलता है कि यह ज़ायोनी शासन भीतर से खोखला हो चुका है और उसमें फ़िलिस्तीनी राष्ट्र से टकराने की शक्ति और साहस नहीं है।
हमास के प्रवक्ता अब्दुल लतीफ़ अल-क़ानू ने कहा कि ज़ायोनी शासन अंदर से टूट चुका है और वह फ़िलिस्तीनी नेताओं को डराने और धमकाने में सक्षम नहीं है।
ग़ौरतलब है कि इस्राईली अधिकारियों ने हाल ही में ग़ज्ज़ा में हमास के नेता यहया अल-सुनवार की हत्या करने की धमकी थी, जिसका मीडिया में जमकर प्रचार किया गया था।
इस्राईली अधिकारियों का आरोप है कि तेल-अवीव में होने वाले हालिया दो हमलों में अल-सुनवार का हाथ रहा है, जिसमें 3 ज़ायोनी हताहत और कई दूसरे घायल हो गए थे।
अल-क़ानू ने रविवार को अल-जज़ीरा टीवी चैनल से बात करते हुए कहाः हमास के नेताओं की हत्या की धमकी कोई नई बात नहीं है और यह गीदड़ भभकी से ज़्यादा कुछ नहीं है।
हमास के कार्यालय के प्रमुख इस्माईल हनिया ने भी कहा है कि हमास के नेताओं की हत्या की धमकियां हमें फ़िलिस्ती सरज़मीन और पवित्र इस्लामी धार्मिक स्थलों की रक्षा से नहीं रोक सकेंगी। msm
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए