40 दिनों का शोक घोषित
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i112672-40_दिनों_का_शोक_घोषित
संयुक्त अरब इमारात के शासक शेख खलीफा बिन जायद आले नहयान का आज निधन हो गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १३, २०२२ १२:४२ Asia/Kolkata
  • 40 दिनों का शोक घोषित

संयुक्त अरब इमारात के शासक शेख खलीफा बिन जायद आले नहयान का आज निधन हो गया है।

समाचार एजेन्सी रॉयटर्स के मुताबिक यूएई की सरकारी न्यूज एजेंसी WAM ने भी इस खबर की पुष्टि की है। वह 73 वर्ष के थे।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जायद आले नहयान 73 साल के थे और काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। सरकार की ओर से जायद आले नहयान के निधन पर 40 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। इसके अलावा देश के सभी निजी और सरकारी सेक्टर्स में तीन दिनों के लिए अवकाश रहेगा। दुबई मीडिया ऑफिस की ओर से राष्ट्रीय शोक के ऐलान की जानकारी दी गई है।

शेख खलीफा बिन जायद आले नहयान 3 नवंबर, 2004 से संयुक्त अरब इमारत के शासक के तौर पर कामकाज संभाल रहे थे। उससे पहले उनके पिता शेख जायद बिन सुल्तान आले नहयान अरब इमारात के शासक थे। वह 1971 से नवंबर, 2004 तक देश के शासक थे। 1948 में जन्मे शेख खलीफा यूएई के दूसरे शासक थे। वह शेख जायद के सबसे बड़े बेटे थे। शेख खलीफा ने अपने कार्यकाल में यूएई और आबू धाबी के प्रशासन को पुनर्गठित करने में अहम भूमिका अदा की थी। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए