सीरिया पर इस्राईल का हवाई हमला, पांच लोगों की मौत
शुक्रवार रात सीरिया के हमा प्रांत में इस्राईली वायु सेना के हवाई हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है।
सीरिया की सरकारी न्यूज़ एजेंसी साना की रिपोर्ट के मुताबिक़, इस्राईल ने हमा के मसयफ़ इलाक़े को निशाना बनाया है।
हालांकि इस्राईली लड़ाकू विमानों से दाग़े गए अधिकांश मिसाइलों को सीरियाई वायु रक्षा प्रणाली ने हवा में ही नष्ट कर दिया, लेकिन इसके बावजूद हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।
ब्रिटेन स्थित सीरियाई मानवाधिकार संगठन का कहना है कि इस्राईली लड़ाकू विमानों ने मसयफ़ पर कम से कम आठ मिसाइल फ़ायर किए, जिसके नतीजे में कई जगह आग लग गई।
रिपोर्ट के मुताबिक़, इस साल की शुरूआत से अब तक सीरिया पर यह इस्राईल का 12वां हमला था।
सीरिया और इस्राईल 1967 से युद्ध की स्थिति में है, जब ज़ायनी शासन ने सीरियाई इलाक़े गोलान हाइट्स पर क़ब्ज़ा कर लिया था। msm
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए