मुहम्मद बिन ज़ाएद बने यूएई के नए शासक
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i112712-मुहम्मद_बिन_ज़ाएद_बने_यूएई_के_नए_शासक
यूएई की उच्च परिषद ने मुहम्मद बिन ज़ाएद आले नहयान को इस देश का प्रमुख नियुक्त किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १४, २०२२ १३:५६ Asia/Kolkata
  • मुहम्मद बिन ज़ाएद बने यूएई के नए शासक

यूएई की उच्च परिषद ने मुहम्मद बिन ज़ाएद आले नहयान को इस देश का प्रमुख नियुक्त किया है।

अलजज़ीरा टीवी चैनेल के अनुसार ख़लीफ़ा बिन ज़ाएद आले नहयान के देहांत के बाद संयुक्त अरब इमारात की उच्च परिषद ने मुहम्मद बिन ज़ाएद आले नहयान को इस देश का प्रमुख नियुक्त किया।

शेख आले नहयान का देहांत 73 वर्ष की आयु में शुक्रवार को हुआ था।  ख़लीफ़ा बिन ज़ाएद, यूएई के संस्थापक ज़ाएद बिन सुल्तान आले नहयान के सबसे बड़े बेटे थे जो अपने पिता की मृत्यु के बाद यूएई के शासक बने थे।  यूएई की स्थापना के बाद से ख़लीफ़ा बिन ज़ाएद इस देश किे 16वें शासक हैं।  संयुक्त राज्य अमीरात की स्थापना 2 दिसंबर 1971 को हुई थी।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए