ईरान के भय से समस्त इस्राईली दूतावास अलर्ट
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i112984-ईरान_के_भय_से_समस्त_इस्राईली_दूतावास_अलर्ट
जायोनी शासन ने घोषणा की है कि उसके समस्त दूतावासों को अलर्ट कर दिया गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २३, २०२२ ०४:५० Asia/Kolkata
  • ईरान के भय से समस्त इस्राईली दूतावास अलर्ट

जायोनी शासन ने घोषणा की है कि उसके समस्त दूतावासों को अलर्ट कर दिया गया है।

समाचार एजेन्सी तसनीम की रिपोर्ट के अनुसार पूरी दुनिया में इस्राईली दूतावासों को अलर्ट कर दिया गया है। हिब्रू भाषा के संचार माध्यम वान ने सांकेतिक रूप से पिछले वर्षों में जायोनी शासन द्वारा किये गये अपराधों की ओर संकेत करते हुए लिखा है कि अतीत की कार्यवाहियों में ईरान के परमाणु कार्यक्रम से संबंधित लोग निशाना बने हैं उसके विपरीत इस बार सिपाहे पासदारान आईआरजीसी का एक वरिष्ठ अफसर निशाना बना है।

इस जायोनी संचार माध्यम की स्वीकारोक्ति के अनुसार इस्राईल की चिंता का एक कारण यह है कि तेहरान ने घोषणा की है कि यह हत्या रेड लाइन को पार करना है और इसके विशेष परिणाम होंगे और अपराधियों को इसकी भारी क़ीमत चुकानी पड़ेगी।

कल पूर्वी तेहरान के मुजाहेदीन इस्लाम नामक इलाक़े में कर्नल सय्याद ख़ुदाई को आतंकवादी ने अपना निशाना बनाया और उन्हें शहीद कर दिया। शहीद सय्याद ख़ुदाई लगातार पवित्र स्थलों की रक्षा के महान कार्य में अपनी सेवा दे रहे थे।

विदेशमंत्रालय ने इस आतंकवादी हमले की भर्त्सना करते हुए शहीद सय्याद खुदाई के परिजनों के प्रति सहानुभूति जताई और साथ ही सिपाहे पासदारान को सांत्वना दी है। विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि ईरान की इस्लामी व्यवस्था के दुश्मनों ने एक बार फिर सिपाहे पासदारान के एक संघर्षकर्ता को शहीद करके अपनी तुच्छ प्रवृत्ति को दर्शा दिया है। सईद ख़तीबज़ादे ने कहा कि यह मानवता विरोधी अपराध विश्व की साम्राज्यवादी शक्तियों से संबंधित तत्वों के हाथों ऐसी स्थिति में अंजाम पाया है कि खेद के साथ कहना पड़ता है कि आतंकवाद से मुकाबले का दम भरने वालों के समर्थन से यह अपराध हुआ है और इस पर साम्राज्यवादी शक्तियां चुप्प हैं।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान गत चार दशकों के दौरान आतंकवाद का भेंट चढ़ने वाला एक मुख्य देश रहा है। उन्होंने बल देकर कहा कि आतंकवादियों ने अपने ग़लत विचार में महान ईरानी राष्ट्र को उसके बुलंद लक्ष्यों तक पहुंचने के मार्ग में बाधा बनने का प्रयास किया जबकि वे इस बात से बेखबर हैं कि शहीदों का खून इस राष्ट्र की बका और उसके गर्व का कारण है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए