इराक़ में अमरीकी सैन्य अड्डे पर हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i113032-इराक़_में_अमरीकी_सैन्य_अड्डे_पर_हमला
इराक़ के सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि बग़दाद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के निकट स्थित अमरीकी सैन्य अड्डे विक्टोरिया पर रॉकेट हमला हुआ है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २४, २०२२ १२:०३ Asia/Kolkata
  • इराक़ में अमरीकी सैन्य अड्डे पर हमला

इराक़ के सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि बग़दाद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के निकट स्थित अमरीकी सैन्य अड्डे विक्टोरिया पर रॉकेट हमला हुआ है।

ग़ौरतलब है कि इस साल की शुरूआत से इराक़ और सीरिया में स्थित अमरीकी सैन्य अड्डों पर रॉकेट और ड्रोन हमलों में वृद्धि हुई है।

अमरीका का कहना है कि वह इराक़ में अपनी सैन्य उपस्थिति को जारी रखेगा। वाशिंगटन के इस एलान के बाद, इराक़ी जनता और प्रतिरोधी गुटों ने देश से विदेशी सैनिकों को निकालने का संकल्प दोहराया है।

साबेरीन न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक़, मंगलवार की सुबह बग़दाद एयरपोर्ट के निकट स्थित विक्टोरिया सैन्य अड्डे में कई धमाकों की आवाज़ें सुनी गई, जिसके बाद ख़तरे के साइरन बज उठे।

रिपोर्ट में कहा गया है कि धमाकों की आवाज़ के बाद, सैन्य अड्डे में एम्बुलैंसों के सायरनों की आवाज़ें भी सुनी गई और सैन्य अड्डे के ऊपर हेलिकॉप्टरों ने उड़ान भरी।

इस बीच, कुछ इराक़ी अधिकारियों का कहना है कि विक्टोरिया सैन्य अड्डे पर ड्रोन हमला हुआ है। msm