प्रतिरोध से ही फ़िलिस्तीन का अतिग्रहण ख़त्म होगाः मशअल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i11314-प्रतिरोध_से_ही_फ़िलिस्तीन_का_अतिग्रहण_ख़त्म_होगाः_मशअल
फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास के पोलित ब्यूरो प्रमुख ने ज़ायोनी शासन का अतिग्रहण ख़त्म करने व फ़िलिस्तीनी राष्ट्र की आकांक्षाओं को पूरा करने के प्रति कटिबद्ध होने पर बल दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १४, २०१६ १४:०४ Asia/Kolkata
  • प्रतिरोध से ही फ़िलिस्तीन का अतिग्रहण ख़त्म होगाः मशअल

फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास के पोलित ब्यूरो प्रमुख ने ज़ायोनी शासन का अतिग्रहण ख़त्म करने व फ़िलिस्तीनी राष्ट्र की आकांक्षाओं को पूरा करने के प्रति कटिबद्ध होने पर बल दिया।

ख़ालिद मशअल ने शनिवार को इस्राईल द्वारा फ़िलिस्तीन के अतिग्रहण की बरसी पर अपने भाषण में कहा कि किसी को भी यह अधिकार नहीं है कि वह फ़िलिस्तीन की आकांक्षाओं को फ़िलिस्तीन की भूमि के किसी एक भाग तक सीमित करे। उन्होंने ज़ायोनी शासन के अपराधों की भर्त्सना करते हुए इस शासन के अतिग्रहण से फ़िलिस्तीन की पूरी भूमि की आज़ादी पर बल दिया।

ख़ालिद मशअल ने ज़ायोनी शासन के साथ सांठ-गांठ वार्ता को निरर्थक बताते हुए, इस्राईल के अतिग्रहण से निपटने के लिए प्रतिरोध को एकमात्र मार्ग बताया। ज्ञात रहे कि 68 साल पहले 14 मई 1948 को ज़ायोनियों ने ब्रिटेन के समर्थन से फ़िलिस्तीन का अतिग्रहण शुरू किया और कुछ दशक बाद वे फ़िलिस्तीन का अतिग्रहण करने में सफल हो गए (MAQ/N)