सीरिया,अमरीकी सैन्य अड्डे पर फिर बमबारी
उत्तरपूर्वी सीरिया में एक अमरीकी सैन्य अड्डे पर कल रात फिर से बमबारी हुई।
साबेरीन न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक़ इराकी सीमा के पास अल-उमर ऑयल फील्ड स्क्वायर में स्थित अमेरिकी आतंकी अड्डे में सिलसिलेवार विस्फोट हुए। रिपोर्ट के मुताबिक बेस पर 12 मिसाइल दागी गईं।
हमले से संभावित जानी और माली नुक़सान के बारे में तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं हासिल हो सकी।
यह क्षेत्र इराक़ी-सीरियाई सीमा पर स्थित है और इस पर सीरिया की राष्ट्रीय संपत्ति लूटने के प्रयास में कई वर्षों से अमरीकी वर्दीधारी आतंकवादी इस पर क़ब्ज़ा किए हुए हैं। हमले के बारे में अधिक जानकारी जारी नहीं की गई है।
आतंकवादी गुट दाइश की हार के बाद, अब अमरीकी ख़ुद मैदान में आ गये हैं और सीरियाई जनता और प्रतिरोध के मोर्चे के ख़िलाफ लड़ रहा है। सीरिया के विभिन्न हिस्सों में अमरीकी सैनिकों की मौजूदगी के ख़िलाफ जन आक्रोश बढ़ता जा रहा है और लोग आतंकवाद से लड़ने के बहाने सीरिया में अमेरिकी वर्दीधारी आतंकवादियों का विरोध कर रहे हैं।
सीरियाई सरकार भी देश में विदेशी सैनिकों की उपस्थिति पर बार-बार आपत्ति जताती रही है और इसे अवैध और देश पर हमला क़रार देती रही है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए