फ़्लैग मार्च के दिन फ़िलिस्तीनियों ने दिखाई ताक़त, 8 मीज़ाइलों का...
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i113212-फ़्लैग_मार्च_के_दिन_फ़िलिस्तीनियों_ने_दिखाई_ताक़त_8_मीज़ाइलों_का...
इस्राईलियों के फ़्लैग मार्च के अवसर पर फ़िलिस्तीनियों ने मीज़ाइलों का परीक्षण कर दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २९, २०२२ १०:०४ Asia/Kolkata
  • फ़्लैग मार्च  के दिन फ़िलिस्तीनियों ने दिखाई ताक़त, 8 मीज़ाइलों का...

इस्राईलियों के फ़्लैग मार्च के अवसर पर फ़िलिस्तीनियों ने मीज़ाइलों का परीक्षण कर दिया।

ज़ायोनी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार कल रात फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध गुट हमास ने ज़ायोनी चरमपंथियों के फ्लैग मार्च के अवसर पर मीज़ाइलों का परीक्षण किया।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार अलमयादीन के हवाले से बताया कि हमास ने ग़ज़्ज़ा से समुद्र में आठ मिसाइलें दागीं।

उधर हमास का कहना है कि फ़्लैग मार्च का मुक़ाबला करने के लिए हमारे पास कई विकल्प हैं।

फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास के राजनैतिक कार्यालय के प्रमुख इस्माईल हनिया का कहना था कि प्रतिरोध के पास ज़ायोनियों के फ़्लैग मार्च का मुक़ाबला करने के लिए बहुत से आपश्न हैं।

पिछले 20 साल से ज़ायोनी बस्ती के निवासी अवैध अधिकृत बैतुल मुक़द्दस में फ़्लैग मार्च निकालते रहे है और वह ज़ायोनी झंडा लेकर फ़िलिस्तीनियों के विरुद्ध नारे बाज़ी करते हैं।  

दूसरी ओर फ़िलिस्तीनी गुटों ने जनता से एकजुट रहने की अपील करते हुए इस्राईल को किसी भी प्रकार की मूर्खता की ओर से सचेत किया है। फ़िलिस्तीनी गुटों का कहना है कि फ़्लैग मार्च आग से खेलने जैसा है जिससे पूरा क्षेत्र तबाह हो जाएगा। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए