आतंकवाद से संघर्ष की सबसे बड़ी बाधा अमरीका हैः हश्दुश्शाबी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i113250-आतंकवाद_से_संघर्ष_की_सबसे_बड़ी_बाधा_अमरीका_हैः_हश्दुश्शाबी
इराक़ियों का यह मानना है कि उनके देश में आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में सबसे बड़ी रुकावट अमरीका है। 
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ३०, २०२२ १२:४४ Asia/Kolkata
  • आतंकवाद से संघर्ष की सबसे बड़ी बाधा अमरीका हैः हश्दुश्शाबी

इराक़ियों का यह मानना है कि उनके देश में आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में सबसे बड़ी रुकावट अमरीका है। 

इराक़ के स्वयंसेवी बल हश्दुश्शाबी के कमांडर कहते हैं कि देश में अमरीका की उपस्थिति ही आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष की बाधा है।

उन्होंने कहा कि इसी उपस्थति के कारण सीरिया से मिलने वाले इराक़ के संयुक्त सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा एवं शांति स्थापित नहीं हो पा रही है।  अब्बास अज़्ज़ैदी ने कहा कि अमरीकियों ने देश के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षाबलों की तैनाती का पता लगा लिया है।  उन्होंने कहा कि इसी हिसाब से अमरीकी, आतंकवादियों को आतंकी कार्यवाही करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में भेजते रहते हैं।

हश्दुश्शाबी के अनुसार इस बात का पता इस तरह से चलता है कि आतंकवादियों ने अपनी हालिया कार्यवाहियों में इराक़ के पश्चिमी क्षेत्रों को लक्ष्य बनाया जो सीरिया की सीमा के निकट स्थित है।  अब्बास अज़्ज़ैदी के अनुसार दाइश के आतंकवादी, इराक़ की सेना के ठिकानों पर हमले करने के प्रयास में रहते हैं।

इसी बीच इराक़ के सुरक्षा सूत्रों ने बताया है कि हालिया दिनों के दौरान एनुल असद छावनी में अमरीकी सैनिकों की गतिविधियों में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है।

हालांकि इराक़ में अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति के मुद्दे में इराक़ और अमरीका के अधिकारियों के बीच कई चरण की वार्ताएं संपन्न हो चुकी हैं और इराक़ की संसद में अमरीकी सैनिकों की इस देश से वापसी के बारे में बिल भी पास किया जा चुका है किंतु इराक़ी संप्रभुता का उल्लंघन करते हुए अमरीकी सैनिक अब भी इराक़ में मौजूद हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए